{"_id":"66c626b07c932138490b3f96","slug":"constable-recruitment-examination-a-large-number-of-applications-came-not-only-from-up-but-also-from-other-st-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी ही नहीं दूसरे राज्यों से भी आए बड़ी संख्या में आवेदन, ये प्रदेश रहा आवेदन में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी ही नहीं दूसरे राज्यों से भी आए बड़ी संख्या में आवेदन, ये प्रदेश रहा आवेदन में अव्वल
Wed, 21 Aug 2024 11:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:12 PM IST
सार
Constable Recruitment Examination: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का क्रेज यूपी के साथ दूसरे राज्यों के युवाओं में दिखा। 26 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 6,30,481 युवाओं ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी पुलिस में 60,244 पदों पर होने वाली सिपाही नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती का क्रेज देश के अन्य राज्यों के युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 26 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 6,30,481 युवाओं ने भी आवेदन किया है। 23 अगस्त से शुरू होने वाली भर्ती परीक्षा में बड़ी तादाद में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।
दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी यूपी में आने के बाद अपने परीक्षा केंद्र वाले जिले में जाने के लिए निशुल्क बस यात्रा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड की दो प्रतियां साथ रखनी होंगी, जो टिकट का कार्य करेंगी। परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए उन्हें बस का किराया नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिलों को डीजीपी मुख्यालय और भर्ती बोर्ड की ओर से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन, ठहरने आदि के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। खासकर महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने को कहा गया है।
बिहार के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा बिहार के युवाओं ने आवेदन किया है। इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान के अभ्यर्थी हैं। हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के भी युवा इसमें शामिल होंगे। केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दादर एवं नगर हवेली, गोवा, दमन एवं दीव, पुडुचेरी के भी अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
राज्यवार आवेदन
बिहार 2,67,296
मध्य प्रदेश 98,400
राजस्थान 97,276
हरियाणा 74,767
दिल्ली 42,260
झारखंड 17,112
उत्तराखंड 14,627
पश्चिम बंगाल 5512
पंजाब 3404
महाराष्ट्र 3151