फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable recruitment 2013 : newly selected candidates may have to wait long for training

सिपाही भर्ती 2013 : नए चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए करना होगा लंबा इंतजार

Wed, 19 Jun 2019 01:00 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 19 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
constable recruitment 2013 : newly selected candidates may have to wait long for training
constable
हाल ही में घोषित 2013 सिपाही भर्ती के शेष परिणाम में चयनित 2088 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इन अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खाली न होने से यह स्थिति बनी है। प्रशिक्षण निदेशालय के केंद्रों पर 2018 सिपाही भर्ती के चयनित 41520 अभ्यर्थियों में से 23238 अभ्यर्थियों का 6 माह का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 2 दिसंबर को पूरा होगा। इसके बाद ही इन अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड ने 2013 के सभी लंबित मामलों को निस्तारित करते हुए 2088 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम 10 जून को घोषित किया था। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची डीजीपी मुख्यालय भेज दी है। यहां से यह सूची प्रशिक्षण निदेशालय को भेजी जाएगी जहां ट्रेनिंग की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रशिक्षण निदेशालय के एडीजी संजय तरडे ने कहा कि उन्हें अब तक इन 2088 अभ्यर्थियों की सूची नहीं मिली है। सूची मिलने पर डीजीपी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिसंबर से पहले प्रशिक्षण शुरू होना मुश्किल

वैसे नए चयनित अभ्यर्थियों का दिसंबर से पहले प्रशिक्षण शुरू होना मुश्किल नजर आ रहा है। सिपाही भर्ती 2018 में चयनित 41520 में से 23238 और पीएसी भर्ती 2015 के 1406 सिपाही अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 94 केंद्रों पर चल रहा है। जो 2 दिसंबर का पूरा होगा।

उसके बाद सिपाही भर्ती 2018 के शेष लगभग 18 हजार पीएसी के सिपाहियों का प्रशिक्षण होगा, उन्हीं के साथ इन अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित करने की तैयारी है। 2013 सिपाही भर्ती के जो शेष परिणाम जारी हुए हैं उसमें 2052 महिलाएं हैं और 36 पुरुष। ऐसे में महिलाओं का प्रशिक्षण अलग केंद्रों पर ही होगा।

अब 24 से होगा उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण
उप निरीक्षक सीधी भर्ती 2018 में चयनित 2410 उप निरीक्षकों का एक वर्ष का प्रशिक्षण 24 जून से शुरू होगा। पहले यह 20 जून से होना था, लेकिन किन्हीं वजहों से यह समय बढ़ा दिया गया है। उप निरीक्षक के जिन 2410 पदों पर प्रशिक्षण होना है उसमें 2248 पद उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के हैं इसमें महिलाओं की संख्या 305 है। जबकि प्लाटून कमांडर के 162 पद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed