{"_id":"5abdd3574f1c1bb5618b46a2","slug":"constable-made-ruckus-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि सिपाही ने थानाध्यक्ष पर ही तान दी रायफल, भाग खड़ा हुआ थाने का पूरा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ कि सिपाही ने थानाध्यक्ष पर ही तान दी रायफल, भाग खड़ा हुआ थाने का पूरा स्टाफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
फैजाबाद के पूराकलंदर थाने में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब सिपाही प्रदीप यादव ने थानाध्यक्ष पर सरकारी राइफल तान दी। सभी दरोगा व सिपाहियों को दौड़ा लिया। महिला सिपाही और मुंशी दीवान ने ऑफिस के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। मामले में सिपाही प्रदीप यादव को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे के आसपास उस समय की है जब थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत अन्य दरोगा व सिपाही अपने-अपने काम और सरकारी लिखापढ़ी में व्यस्त थे। आरोप है कि उसी दौरान सिपाही प्रदीप यादव अपने बैरक की ओर से सरकारी राइफल लेकर निकला और थानाध्यक्ष के करीब आकर सरकारी राइफल तान दिया।
यह देख पहरेदारी पर खड़े सिपाही ने प्रदीप यादव को पकड़ना चाहा तो प्रदीप रायफल सिपाहियों की तरफ घुमा कर जान से मारने की धमकी देने लगा। क्षणभर में ही हालात इतने नाजुक बन गए कि लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। कोई बैरक में घुसा तो कोई ऑफिस में घुसा।

नशे में था सिपाही, निलंबित
मध्य प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : लोगो
दरोगा ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक सिपाही थाने के अंदर राइफल तान कर घूमता रहा। सूचना पर सीओ अयोध्या राजू कुमार साव पहुंचे तो सिपाही भी अपने कमरों से निकल पड़े और प्रदीप यादव की राइफल छीनकर उसे पकड़ लिया गया।
मामले में थानाध्यक्ष पूराकलंदर सुनील सिंह का कहना है सिपाही प्रदीप यादव शराब के नशे में था और छुट्टी का बहाना लेकर थाने में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहा था। घटना की सूचना सीओ अयोध्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल को दी गई। सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सिपाही प्रदीप यादव को निलंबित कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी शुरू कर दी है।