फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable hit by bike during helmet checking campaign

चेकिंग में लगे सिपाही को बाइक सवार ने उड़ाया, पुलिस ने सीज की गाड़ी

Mon, 18 Jun 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
constable hit by bike during helmet checking campaign
टक्कर के बाद घायल सिपाही

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह स्टंटबाजों को काबू पाने लिए चलाया जा रहा अभियान सिपाही को महंगा पड़ गया। हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार ने भागने की फिराक में सिपाही को टक्कर मार दी। बाइक की ठोकर से ट्रैफिक पुलिस में आरक्षी राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

constable hit by bike during helmet checking campaign
घायल सिपाही

पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर के सामाजिक प्रतीक स्थल पर सुबह से हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान सरोजनीनगर निवासी सौंदर्य मरीन ड्राइव की तरफ से तेज रफ्तार में बाइक लेकर सामने से आता दिखा। सिपाही राजेश सिंह उसे रोकने के लिए आगे बढ़े तो बाइक सवार ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और सामने खड़े सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही दूर जा गिरा व गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

constable hit by bike during helmet checking campaign
चेकिंग अभियान

मौके पर मौजूद अन्य सिपाहियों ने घायल साथी को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक को पकड़कर उसकी बाइक को सीज कर दिया गया। छुट्टी के दिन स्टंटबाजों पर काबू पाने करने के लिए पुलिस ने जनेश्वर मिश्र पार्क से लेकर 1090 तक चेकिंग अभियान चलाया था। एसएसपी के आदेश पर प्रेमशंकर शाही ने चेकिंग अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed