फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable do eve teasing with girl travelling in train

होली पर घर जा रही लड़की के साथ दरोगा ने की छेड़खानी

Fri, 18 Mar 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 18 Mar 2016 01:01 PM IST
सार

  • पंजाब मेल में बीएसएफ दरोगा ने की छात्रा से छेड़खानी
  • 57वीं बटालियन में तैनात है आरोपी
  • दरोगा को प्रतापगढ़ में किया गया गिरफ्तार
  • महराजगंज की रहने वाली पीड़िता, लुधियाना में रहकर करती पढ़ाई
  • फोन कर परिवारीजनों को दी सूचना, जीआरपी ने की कार्रवाई

विज्ञापन
constable do eve teasing with girl travelling in train
लड़की के साथ दरोगा ने की छेड़खानी - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

चटपटी बातें कर लोगों को फंसाने वाले ‘बंटी-बबली’ सुमित मेहरा और दीपा मेहरा को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ठाकुरगंज के रामनगर निवासी दंपती अश्लील कॉल करते फिर बातचीत को रिकॉर्ड कर वसूली शुरू कर देते। 

विज्ञापन


दोनों ने पुलिस और पत्रकार बनकर कई लोगों को ठगा था। ठगी के शिकार एक पाइप कारोबारी ने एफआईआर पर पुलिस ने दोनों को दबोचा। दोनों ने कारोबारी से 3.50 लाख रुपये वसूले।  
विज्ञापन


एएसपी क्राइम डॉ. संजय ने बताया कि दीपा ने कैसरबाग इलाके के एक कारोबारी को फोन कर अपनी बातों में फंसाया और अश्लील बातें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला एसओ ने कारोबारी को कॉल करके एक लड़की से अश्लील बातें करने की शिकायत मिलने की बात कही और धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कारोबारी दो लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा किया। कुछ दिन बाद सुमित ने खुद को चौक कोतवाली का इंस्पेक्टर बताते हुए उसी कारोबारी को फोन किया और वही शिकायत मिलने की कहानी दोहराई। कारोबारी ने फिर कुछ रुपये देकर मामला सुलटाया। 

इसके बाद दोनों एक टीवी चैनल का पत्रकार बनकर कारोबारी से मिले और उसकी अश्लील बातों की सीडी होने की बात कहते हुए रिकॉर्डिंग को टेलीकास्ट करने की धमकी दी। 

कारोबारी ने खबर रोकने के लिए चेक से डेढ़ लाख दिए। इस बीच कारोबारी को दोनों की हकीकत का पता चला। उसने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया, इसके बाद दोनों पकड़े गए। 

दीपा हाईप्रोफाइल लोगों को मजेदार बातें करने का एसएमएस भेजती थी। यह गोरखधंधा उसने सप्रू मार्ग पर चलने वाले एक कॉल सेंटर से सीखा था।

जीआरपी ने प्रतापगढ़ में दबोचा आरोपी दरोगा को

constable do eve teasing with girl travelling in train
विरोध करने पर दरोगा ने छात्रा को धमकाया - फोटो : demo pic

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर छात्रा प्रसाधन के लिए गई थी। वहां से लौटकर सीट पर बैठ रही थी, तभी कोच एस आठ पर सवार एक बीएसएफ दरोगा ने उसके साथ छेड़खानी की।

विरोध करने पर दरोगा ने छात्रा को धमकाया। इसी दौरान ट्रेन चल दी। छात्रा ने इसकी जानकारी परिवारीजनों के साथ ही जीआरपी को फोन से दे दी।

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर आरपीएफ थानेदार प्रताप सिंह नेगी और जीआरपी थानेदार एसके सिंह ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी कोच में जाकर छिप गया।

जीआरपी ने बीएसएफ जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके इसकी सूचना प्रतापगढ़ जीआरपी को दे दी। जीआरपी प्रतापगढ़ ने घेराबंदी करके जगदीश साहू को पकड़ लिया।
आरपीएफ थानेदार प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed