फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable caught in a rented house with his girlfriend by wife in Lucknow

शर्मनाक: किराए के घर में प्रेमिका के साथ था यूपी पुलिस का सिपाही, अचानक पहुंची आरक्षी पत्नी और मां-बाप; फिर

Sun, 19 Nov 2023 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Nov 2023 09:24 AM IST
सार

लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। सिपाही को उसकी पत्नी और मां-बाप ने प्रेमिका के साथ किराये के घर पकड़ा है। सिपाही पत्नी ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Constable caught in a rented house with his girlfriend by wife in Lucknow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को उसकी पत्नी ने शनिवार सुबह सरोजनीनगर में किराए के मकान में प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। कुछ दिनों पहले ही सिपाही ने पत्नी को पीटा था। पत्नी भी सिपाही है और शनिवार सुबह सास-ससुर उसे साथ लेकर बेटे को समझाने आए थे। 
विज्ञापन


काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर पत्नी ने पुलिस बुला ली और वीडियो बनाते हुए भीतर जाकर पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। महिला सिपाही ने पति, प्रेमिका व उसके घरवालों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी में तैनात महिला आरक्षी की शादी करीब पांच साल पहले सिपाही श्यामवीर से हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। श्यामवीर मौजूदा समय में पुलिस लाइन में तैनात है और सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया चौराहे के पास किराए के कमरे में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के मुताबिक आठ नवंबर को वह छुट्टी लेकर बच्चों के साथ पति के पास आई थी। यहां पति श्यामवीर ने उनके साथ मारपीट की और तलाक देने का दबाव बनाया। छानबीन करने पर पता चला कि पति की एक युवती से नजदीकी है। छुट्टी खत्म होने पर पत्नी 14 नवंबर को मैनपुरी लौट गई थी।

शुक्रवार को श्यामवीर के माता-पिता बहू को साथ लेकर बेटे को समझाने के लिए सरोजनीनगर स्थित उसके मकान पहुंचे। काफी देर तक दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खुला। करीब दस मिनट बाद श्यामवीर ने गेट खोला तो अंदर युवती भी मिली। इस बीच पत्नी ने न सिर्फ पुलिस बुला ली बल्कि मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।

पत्नी का आरोप है कि युवती के उकसाने पर पति श्यामवीर ने सीटी डोरी से उसका गला दबाने का प्रयास किया। अपने घरवालों से भी मारपीट की। महिला सिपाही ने पति श्यामवीर, युवती और उसके परिजनों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। 


 

महिला सिपाही का आरोप है कि मौके से युवती को पकड़ने के बाद भी पुलिस ने छोड़ दिया। डीसीपी मुख्यालय रईस अख्तर ने देर शाम सिपाही श्यामवीर को निलंबित कर दिया। पता चला कि पहले वह सरोजनीनगर थाने में तैनात था। पत्नी की शिकायत पर एक दिन पहले ही श्यामवीर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया था।

सिपाही के घर में मिली नाबालिग छात्रा, हंगामा
उधर, लखनऊ के सआदतगंज थाने में तैनात सिपाही पड़ोस में रहने वाली आठवीं की छात्रा को बहलाकर अपने घर ले गया। छात्रा को तलाशते हुए परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी के साथी सिपाही ने उनके साथ मारपीट की। मोहल्ले वालों के जुटने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो छात्रा वहां मिल गई। 

 

इस बीच आरोपी सिपाही भाग निकला। छात्रा के परिजनों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसे निलंबित भी कर दिया गया है। दूसरे सिपाही की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

तालकटोरा इलाके में रहने वाली आठवीं की छात्रा (13) शनिवार सुबह अचानक लापता हो गई। छात्रा की मां ने परिजनों को बताया कि वह पड़ोस में किराए के घर में रहने वाले सआदतगंज थाने के सिपाही नकुल से फोन पर बातचीत करती है। 

 

परिवार के लोग तुरंत नकुल के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। नकुल के साथ ही घर में किराए पर रहने वाले साथी सिपाही हाकिम ने दरवाजा खोला। छात्रा के पिता घर में जाने लगे तो सिपाही हाकिम ने उन्हें धक्का दे दिया। वह हाथापाई व मारपीट करने लगा।

 

इस बीच आरोपी सिपाही नकुल वहां से भाग गया। मोहल्ले वालों के जुटने पर छात्रा के परिजन जब भीतर पहुंचे तो कमरे में वह मिल गई। मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस छात्रा और सिपाही हाकिम को अपने साथ थाने ले गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही नकुल व हाकिम के खिलाफ नाबालिग के अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी सिपाही नकुल को गिरफ्तार कर लिया।
 

एडीसीपी पश्चिम सीएन सिन्हा ने बताया कि आरोपी सिपाही नकुल को निलंबित कर दिया गया है। नामजद आरोपी हाकिम की भूमिका की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि नामजद सिपाही हाकिम पुलिस मुख्यालय में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed