फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable attacks with axe on sub inspector.

दरोगा को मारने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा सिपाही

Mon, 23 Feb 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई (जालौन)
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई (जालौन) Updated Mon, 23 Feb 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
Constable attacks with axe on sub inspector.

फरियादी से रिश्वत लेने के मामले में दरोगा ने पूछताछ की तो सिपाही भड़क गया। कुल्हाड़ी लेकर उसने दरोगा को ही दौड़ा लिया। इससे थाने में अफरा तफरी मच गई। दरोगा ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई।

विज्ञापन


सिपाहियों ने आरोपी सिपाही को पकड़कर कुल्हाड़ी छीनी। आरोपी सिपाही फरार है। दरोगा ने एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ सदर को सौंपी है। मामला चुर्खी थाने का है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मामूली विवाद की शिकायत लेकर एक फरियादी थाने आया था। आरोप है कि थाने के मुंशी हरिओम यादव ने कार्रवाई कराने के नाम पर उससे दो हजार रुपये ले लिए। जब फरियादी की कोई मदद नहीं हुई तो उसने इसकी शिकायत थानाध्यक्ष मनवीर सिंह से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने जांच की जिम्मेदारी थाने के ही दरोगा प्रेम सागर को सौंप दी। शनिवार की शाम दरोगा प्रेम सागर ने आरोपी मुंशी हरिओम को बुलाकर पूछताछ शुरू की तो हरिओम भड़क गया। वह दरोगा से अभद्रता करने लगा।

सिपाही को देख सकते में आए लोग

Constable attacks with axe on sub inspector.

बकौल दरोगा अचानक हरिओम कहीं से कुल्हाडी़ ले आया और उस पर हमला करने को लपका। उसने भागकर थाने के एक कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई। सिपाही की हरकत से थाने का अन्य स्टाफ सकते में आ गया।

किसी तरह हरिओम से कुल्हाड़ी छीनी। इसके बाद हरिओम वहां से भाग निकला। रविवार को दरोगा प्रेम सागर ने एसपी सुनील सक्सेना को घटना की जानकारी दी। एसपी ने जांच की जिम्मेदारी सीओ सदर को सौंपी।

सीओ का कहना है कि जांच में मामला सही पाया गया तो आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed