{"_id":"6859dc8e81b495714b088003","slug":"conspiracy-to-overturn-humsafar-express-by-placing-iron-hoarding-on-the-track-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पटरी पर लोहे का होर्डिंग रख हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पटरी पर लोहे का होर्डिंग रख हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Tue, 24 Jun 2025 04:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 24 Jun 2025 04:30 AM IST
सार
आनंद विहार से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस (12572) के लोको पायलट की नजर पटरी पर पड़ी तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की। इसके बाद भी लोहे का एंगल इंजन से टकरा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
मल्हौर में रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर अराजकतत्वों ने लोहे का एंगल रख दिया। सोमवार तड़के 3:40 बजे आनंद विहार से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस (12572) के लोको पायलट की नजर पटरी पर पड़ी तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके बाद भी लोहे का एंगल इंजन से टकरा गया। ट्रेन रुकने के बाद लोको पायलट ने एंगल को पटरी से हटाया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन पलटाने की साजिश के तहत लोहे के एंगल को पटरी पर रखा गया था।
विज्ञापन
लोको पायलट की सूचना पर रेलकर्मी राजीव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। दिलकुशा मल्हौर डाउन लाइन के किनारे उन्हें लोहे के एंगल से बना होर्डिंग नुमा ढांचा मिला।
विज्ञापन