{"_id":"5cc76e56bdec22076e3192f7","slug":"consolidation-accountant-recruitment-case-case-against-seven-including-former-chairman-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी लेखपाल भर्ती में गड़बड़ी का मामला, पूर्व चेयरमैन समेत सात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी लेखपाल भर्ती में गड़बड़ी का मामला, पूर्व चेयरमैन समेत सात के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 30 Apr 2019 03:06 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 30 Apr 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी लेखपाल भर्ती में गड़बड़ियों के मामले में फंसे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन चेयरमैन राजकिशोर यादव समेत सात के खिलाफ सोमवार देर शाम हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। सपा से विधान परिषद सदस्य संजय लाठर की पत्नी बबिता लाठर भी आरोपियों में शामिल हैं। बबिता चयन समिति में शामिल थीं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि सोमवार को चकबंदी विभाग की तरफ से उपसंचालक उमेश गिरि ने तहरीर दी जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल में चकबंदी लेखपाल के 925 अनारक्षित पदों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया था। भर्ती में अनियमितता का खुलासा होने पर कृषि उत्पादन आयुक्त को जांच सौंपी गई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
चयन समिति में शामिल चकबंदी विभाग के अपर संचालक सुरेश सिंह यादव के अलावा बबिता लाठर, अब्दुल गनी, केशवराम, विनय श्रीवास्तव और महेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को सुरेश सिंह यादव और प्रशासनिक अधिकारी बिहारी लाल के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। सुरेश को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन चेयरमैन राजकिशोर यादव के खिलाफ भी केस दर्ज होना था लेकिन किन्हीं वजहों से कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन