{"_id":"6775aa8f0f05944d87059e90","slug":"congressmen-told-the-achievements-of-former-prime-minister-manmohan-singh-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1018290-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कांग्रेसियों ने बताईं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कांग्रेसियों ने बताईं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपलब्धियां
Thu, 02 Jan 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने शहरवासियों को बताईं मनमोहन सरकार की उपलब्धियां।
लखनऊ। नववर्ष के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह की उपलब्धियों को बताने के लिए पुराने शहर के घंटाघर पर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को नववर्ष की बधाई दी और पूर्व पीएम के उन कार्याें के बारे में बताया जो देश के विकास में सहायक हुए।
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देशवासियों को कई ऐसी योजनाओं की सौगात दी जिससे कि आमजन का जीवन में सरल हुआ। इनमें जननी सुरक्षा योजना, मनरेगा, संपूर्ण कृषि ऋण माफ करना, सूचना का अधिकार अधिनियम, परमाणु समझौता, फॉरेस्ट राइट एक्ट, आधार स्कीम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, राष्ट्रीय फूड सिक्योरिटी एक्ट व भूमि अधिग्रहण अधिनियम आदि योजनाएं शामिल हैं।