{"_id":"598409324f1c1bdf7b8b49b9","slug":"congress-workers-sells-cheap-tomatoes-in-lucknow-to-oppose-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के विरोध में लखनऊ में बेचे गए 10 रुपये किलो टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के विरोध में लखनऊ में बेचे गए 10 रुपये किलो टमाटर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
टमाटर बेचते कांग्रेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में टमाटर आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। लखनऊ में टमाटर 100 से 125 रपये किलो तक बिक रहा है। ऐसे में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध का एक अनोखा तरीका निकाला। कांग्रेस नेता शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा के सामने टमाटर 10 रुपये किलो बेचा जा रहा है। टमाटर के स्टॉल पर एक बैनर भी लगा है जिस पर लिखा है, टमाटर के आये अच्छे दिन और उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगी है।
इस बारे में जब कांग्रेसी नेता से बात की गई तो उन्होंने कहा, पहले के जमाने में गरीब आदमी सिर्फ चटनी रोटी खाकर सो जाता था, अब उसकी चटनी-रोटी भी छिन गई है। अब गाय के और टमाटर के तो अच्छे दिन आ गए हैं लेकिन इंसानों के अच्छे दिन नहीं आएंगे। मुझे लगता है कि इंसान के अच्छे दिन नहीं आएंगे। इसी बात को लेकर ये सांकेतिक विरोध है। सरकार को चेतना चाहिए और गरीबों के लिए ऐसे काउंटर लगाने चाहिए ताकि उनकी चटनी रोटी न छिने।