फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress workers protest at Hussainganj police station, demand FIR against BJP supporters

Lucknow News: हुसैनगंज थाने में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों पर एफआईआर की मांग

Sun, 08 Feb 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest at Hussainganj police station, demand FIR against BJP supporters
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
लखनऊ। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग हुसैनगंज थाना परिसर में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा दो दिन पहले सरोजनीनगर के भाजपा पोषित लोगों की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अपमानजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई। आहत कार्यकर्ताओं ने 3 फरवरी को हुसैनगंज थाने में तहरीर दी मगर एफआईआर नहीं दर्ज हुई। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू व शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डॉ शहजाद आलम के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता एक बार फिर हुसैनगंज थाना पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि खेद का विषय है कि योगी राज में अब एफआईआर भी सिर्फ सत्ता के दबाव में लिखी जा रही है। रुद्र दमन सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट की शरण लेने को बाध्य होंगे। संजीव पांडेय, प्रदीप सिंह, अजय वर्मा, मनीष जायसवाल, मो नोमान, मो जाहिद, फैजी जैदी, अब्दुल्ला शेर खान, तीर्थराज मिश्रा, शैलेन्द्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed