फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will prepare 20 activists in every village in Uttar Pradesh.

यूपी : हर गांव में 20 मजबूत कार्यकर्ता तैयार करेगी कांग्रेस, 18 हजार ग्राम पंचायतों में कमेटी गठन का काम पूरा

Thu, 09 Sep 2021 10:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Sep 2021 10:47 AM IST
सार

कांग्रेस ने जिला, शहर, ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर तक कमेटियां बना दी हैं। प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में कमेटियों के गठन का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन
Congress will prepare 20 activists in every village in Uttar Pradesh.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस यूपी के हर गांव में मजबूती से उसका झंडा उठाने वाले 20 कार्यकर्ता खड़ा करेगी। चुनावी सफलता के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का यही मूल मंत्र है, जिस पर लगातार अमल हो रहा है। पहले ‘संगठन सृजन अभियान’ और फिर ‘प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान’ इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। प्रियंका 10 व 11 सितंबर को लखनऊ में रहकर इसी आधार पर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस सभी 75 जिलों में 24 अगस्त से 7 सितंबर के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। इनमें जिला व शहर से लेकर ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर तक की कमेटियों के सदस्य शामिल हुए। इन प्रशिक्षण शिविरों में जहां कांग्रेस हुकूमतों की उपलब्धियां बताई गई हैं, वहीं संघ परिवार का कांग्रेस के बारे में दुष्प्रचार के ठोस तरीके से जवाब भी दिया गया। यह काम बुकलेट्स के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन प्रशिक्षण शिविरों को प्रियंका ने भी वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उनके सुझावों को सुना। कोई कठिनाई रखी तो उसका हल भी सुझाया। या फिर अपनी टीम और प्रदेश कमेटी को समाधान की दिशा में काम करने के निर्देश दिए। अंत में एक ही बात पूछी कि क्या यूपी में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं? जवाब ‘हां’में मिलने पर कहा कि अगर ऐसा चाहते हैं तो इसके लिए जी-जान से जुटना भी होगा। सफलता के लिए हर गांव में 20 कार्यकर्ता खड़े करने होंगे। बूथ संगठन मजबूत करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेष 40 हजार ग्राम पंचायतों में आगामी 20 सितंबर तक कमेटियों का गठन करना है

कांग्रेस ने जिला, शहर, ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर तक कमेटियां बना दी हैं। प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में कमेटियों के गठन का लक्ष्य दिया है। पार्टी के एक प्रमुख रणनीतिकार ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि 18 हजार ग्राम पंचायतों में कमेटी गठन का काम पूरा हो चुका है। शेष 40 हजार ग्राम पंचायतों में आगामी 20 सितंबर तक कमेटियों का गठन करना है। दो दिन की बैठक में प्रियंका इन्हीं कमेटियों के गठन की समीक्षा करेंगी।

अमेठी और रायबरेली भी जाएंगी प्रिंयका
दो दिन लखनऊ रुकने के बाद प्रियंका अमेठी और रायबरेली भी जाएंगी। वहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। वे लंबे अंतराल के बाद वहां जाएंगी।

अक्तूबर में लखनऊ में रैली की योजना
कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन खड़ा करने के बाद अक्तूबर में लखनऊ में बड़ी रैली करने की योजना बना रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह रैली सिर्फ और सिर्फ संगठन के दम पर ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed