{"_id":"66a2a02406dc98f253021f03","slug":"congress-will-organise-bhagidari-sammelan-in-uttar-pradesh-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अब 26 से सात अगस्त तक अभियान चलाएगी कांग्रेस, सामाजिक न्याय के मुद्दे को देगी धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अब 26 से सात अगस्त तक अभियान चलाएगी कांग्रेस, सामाजिक न्याय के मुद्दे को देगी धार
Fri, 26 Jul 2024 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:27 AM IST
सार
यूपी कांग्रेस प्रदेश में सामाजिक न्याय के मुद्दे को धार देगी। पार्टी 26 जुलाई से सात अगस्त तक अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने प्रदेश में सामाजिक न्याय को लेकर लगातार अभियान चलाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत 26 जुलाई को भागीदारी सम्मेलन से होगी। इसके बाद निरंतर सात अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जाति जनगणना कराने, सामाजिक न्याय और संविधान पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सामाजिक न्याय और जाति जनगणना का मुद्दा उठाने का सियासी फायदा मिला है। ऐसे में इस मुद्दे को निरंतर धार दिया जाए। इसी रणनीति के तहत पिछड़ा वर्ग विभाग और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि सात अगस्त के बाद मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में कांग्रेस की विचारधारा में भरोसा रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, इंजीनियरों सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को भी बुलाया जाएगा और उनका मंतव्य जाना जाएगा।
विज्ञापन