फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will focus on alliance in Uttar Pradesh for 2024.

2024 की तैयारी: यूपी में गठबंधन की राजनीति पर फोकस करेगी कांग्रेस, हाईकमान बना रहा नई रणनीति

Mon, 11 Apr 2022 10:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Apr 2022 10:21 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस यूपी में गठबंधन में लड़ने की तैयारी कर रही है। हाईकमान 2024 के चुनाव के लिए पुनर्विचार कर रही है।

विज्ञापन
Congress will focus on alliance in Uttar Pradesh for 2024.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस अब यूपी में गठबंधन की राजनीति पर फोकस करेगी। विधानसभा में अकेले लड़ने से हुई फजीहत के बाद इस दिशा में गंभीरता से मंथन हो रहा है। प्रदेश में कांग्रेस संसदीय इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। इस विधानसभा चुनाव में उसकी ‘एकला चलो’ की नीति के कारण उसे ढाई फीसदी वोट भी नहीं मिले और दो सीटों पर सिमट गई।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पार्टी अपनी रणनीति पर पुनर्विचार कर रही है। चुनाव से पहले पार्टी ने कई नए प्रयोग किए, पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली। रणनीतिकारों का मानना है कि मुद्दे ठीक थे, संघर्ष का मॉडल भी ठीक था, पर जनता का भरोसा नहीं जीत सके।
विज्ञापन


कांग्रेस ने यूपी में गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए जगह बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। यही वजह है कि पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा से गठबंधन के प्रयासों का खुलासा किया। इतना ही नहीं चुनाव से पहले राहुल ने अमेठी से जुड़े पार्टी के एक वरिष्ठ नेता से भी चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान का मानना है कि जिस तरह से तमिलनाडु और बिहार में कांग्रेस प्रमुख क्षेत्रीय दलों के साथ चुनाव लड़ती है, वैसी ही संभावनाएं यहां भी तलाश की जाएं। बिहार में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं। वहां आरजेडी और वामपंथी पार्टियों के साथ महागठबंधन में है। तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके के साथ चुनाव लड़ा और उसके हिस्से 18 सीटें आईं। अब इसी तरह का प्रयोग यूपी के लोकसभा चुनाव में करने पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed