{"_id":"618b626f914ee7068378f98b","slug":"congress-will-conduct-examination-for-spokesperson-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनें यूपी की आवाज अभियान: कांग्रेस लिखित परीक्षा के आधार पर जिलों में बनाएगी प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनें यूपी की आवाज अभियान: कांग्रेस लिखित परीक्षा के आधार पर जिलों में बनाएगी प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर
Wed, 10 Nov 2021 11:40 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:40 AM IST
सार
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 'बनें यूपी की आवाज' अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रदेश में पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस यूपी में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का एक नया अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने आह्वान किया है कि वे ‘बनें यूपी की आवाज’ अभियान का हिस्सा बनें। इस अभियान का मकसद जिला स्तर पर पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव करना है।
विज्ञापन
ये बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में रखीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रही अलोकतांत्रिक एवं गैर संवैधानिक घटनाओं से डटकर लड़ रही हैं। इस अभियान से युवाओं को जोड़ने के लिए ‘बनें यूपी की आवाज’ को शुरू किया गया है। योग्यता, क्षमता एवं जनसंपर्क उनके चयन का आधार होगा।
विज्ञापन
मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि जो नौजवान कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, वे भी पार्टी का सदस्य बनकर इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। जिलावार लिखित और मौखिक परीक्षा की शुरुआत सर्वप्रथम लखनऊ मंडल से की जा रही है।
विज्ञापन
इसके तहत 15 नवंबर को उन्नाव में परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। 16 नवंबर को लखनऊ, 17 नवंबर को सीतापुर, 18 नवंबर को हरदोई, 20 नवंबर को रायबरेली और 21 नवंबर को लखीमपुर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के प्रभारी सचिव, जिला व शहर अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता परीक्षाएं संपन्न करवाएंगे।