{"_id":"65c510d75b22fc52c007d5dd","slug":"congress-will-conduct-a-padyatra-to-oppose-agniveer-yojna-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : अग्निवीर योजना के विरोध में सभी जिलों में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : अग्निवीर योजना के विरोध में सभी जिलों में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस
Thu, 08 Feb 2024 11:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:05 PM IST
सार
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अग्निवीर योजना के विरोध में जय जवान अभियान प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले में पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना के जरिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। इसके विरोध में जय जवान अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जय जवान अभियान के जरिए अग्निवीर योजना लागू होने पर 1.5 लाख युवाओं से क्रूरतापूर्वक छीनी गई नौकरियां वापस करने और रक्षा बलों में पुरानी भर्ती प्रणाली को बहाल करने की मांग की जाएगी। इसके तहत एक फरवरी से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। फिर सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
5 से 10 मार्च तक सभी शहरों में धरना दिया जाएगा। सभी जिलों में 50 किलोमीटर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 17 मार्च से 20 मार्च तक प्रत्येक जिले में सैनिकों के लिए न्याय यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
डा. हुसैन को दी गई श्रद्धांजलि
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को भारत रत्न-पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में दिनेश सिंह, अंशू अवस्थी, विश्वविजय सिंह, शहनवाज आलम, प्रभाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।