फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will campaign against the arrest of Congress state president Lallu

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस, सरकार पर गंभीर आरोप

Tue, 02 Jun 2020 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress will campaign against the arrest of Congress state president Lallu
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ पार्टी अभियान चलाएगी। हर गांव और मोहल्ले में इस बात को ले जाएंगे और लोगों की सेवा का कार्य जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस की विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गई है। हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। प्रदेश अध्यक्ष लल्लू को इंसाफ मिलेगा। 
विज्ञापन


मोना ने कहा कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले और हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले लल्लू का आखिर अपराध क्या है। क्या गरीबों और मजलूमों की मदद करना अपराध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा कार्य से बौखलाई योगी सरकार ने महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव समेत कांग्रेस के 90 से अधिक नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। 

फर्जी मुकदमे और जेल की सलाखें हमारे सेवाकार्य को रोक नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed