फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will apply caste census across country.

UP Congress: जाति जनगणना के यूपी मॉडल को पूरे देश में आजमाएगी कांग्रेस, जनता को करेगी जागरुक

Wed, 14 Aug 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

जाति जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर जिलों के बाद अब मंडल व ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Congress will apply caste census across country.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अब जाति जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे को धार देगी। पार्टी यूपी में चल रहे अभियान को अब देशव्यापी बनाएगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि जाति जनगणना का लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में व्यापक असर रहा। ऐसे में इसे अब अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यसमिति की मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्षों, महासचिवों और प्रभारियों के साथ रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराने, आर्थिक-सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाने और अडानी महाघोटाले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति का गठन करने के मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेतृत्व ने माना कि सियासी तौर पर जाति जनगणना का मुद्दे का यूपी में व्यापक असर रहा। इससे लोकसभा चुनाव में वोटबैंक को एकजुट करने में सफलता मिली। ऐसे में इस मुद्दे को धार देकर पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में लगातार चल रहा अभियान
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान दलित संवाद कार्यक्रम चलाया गया। राहुल गांधी ने विभिन्न जनसभाओं में ओबीसी की भागीदारी का सवाल उठाया। लोकसभा चुनाव के बाद भी यूपी में जाति जनगणना के लिए 26 जुलाई से सात अगस्त तक भागीदारी सम्मेलन किए गए और अब मंडलवार सम्मेलन चल रहे हैं। आगे इस मुद्दे पर ब्लॉकवार सम्मेलन करने और लोगों को इस मुद्दे पर एकजुट करने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed