{"_id":"571a08f54f1c1b087a8b500d","slug":"congress-up-president-questioned-about-firecrackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे दगाने पर यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे दगाने पर यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Apr 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की आतिशबाजी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में बिना अनुमति की गई आतिशबाजी को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएम प्रथम संतोष कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस का जवाब न देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने 21 अप्रैल से बिना अनुमति सार्वजनिक तौर पर किसी भी तरह की आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज की रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बगैर पार्टी कार्यालय परिसर में गुरुवार रात पटाखे छुड़ाए गए।
विज्ञापन
ऐसा करना सीआरपीसी की धारा 144 के तहत दंडनीय कार्रवाई के घेरे में आता है।