फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress trying postpone ayodhaya case says vedanti

कांग्रेस के इशारे पर अयोध्या मामले को लटकाने का हो रहा प्रयास : वेदांती

Sat, 28 Sep 2019 02:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 28 Sep 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
congress trying postpone ayodhaya case says vedanti
डॉ. राम विलास वेदांती
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रामजन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. राम विलास वेदांती ने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर बाबरी मस्जिद के वकील राजीव धवन मामले को लटकाने की कोशिश कर रहे हैं। बाबरी मस्जिद के वकील सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के दौरान गलत तथ्य पेश कर मामले को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहें हैं। 
विज्ञापन


एएसआई के तथ्यों पर सवाल खड़ा किया, बाद में कोर्ट से माफी मांगना इसकी ताजी मिसाल है। कोर्ट का समय बर्बाद कर केवल मामले को लटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने विगत दिनों मुसलिम फोरम द्वारा सुलह समझौते के नए फार्मूले पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा समझौता नहीं अब निर्णय चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने शुक्रवार को अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि कांग्रेस 70 वर्षों से मामले को लटकाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नहीं चाहती कि अयोध्या में जल्द राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि अयोध्या में बाबर कभी नहीं आया, बाबर के नाम पर अयोध्या में कुछ भी नहीं है जबकि राम के नाम पर बहुत सारी चीजें विद्यमान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बाबरी मस्जिद के पक्षकारों को मालूम हो गया है कि सारे तथ्य राम मंदिर के पक्ष में हैं। ऐसे में फैसला भी मंदिर के पक्ष में बिल्कुल ऐतिहासिक आएगा। विद्वान जजों की बेंच ऐसा फैसला देगी, जिस पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकेगा। 

वेदांती ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मंदिर मस्जिद के इतने पुराने केस पर फैसला नहीं होने देना चाहती। इसलिए बाबरी मस्जिद के वकीलों के जरिए जिरह को लंबित करने की साजिश करवा रही है। कहा कि अब समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा, अयोध्या में नई मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed