{"_id":"5fe22e21bc02b20b142e42e8","slug":"congress-to-protest-against-farm-laws-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन आज, भाजपा सांसदों-विधायकों के घर-दफ्तर पर थाली बजाएंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन आज, भाजपा सांसदों-विधायकों के घर-दफ्तर पर थाली बजाएंगे कांग्रेसी
Tue, 22 Dec 2020 11:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस बुधवार को पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर किसान संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। इसलिए अब कांग्रेस को आंदोलन का फैसला लेना पड़ा।
इस आंदोलन के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों व कार्यालयों का घेराव करेगी और ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।
कांग्रेस के सभी जिला और शहर अध्यक्षों को इस बारे में निर्देश भेज दिए गए हैं। लल्लू ने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन