फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress to project women candidate against criminals.

यूपी चुनाव में माफियाओं को ललकारेंगी कांग्रेस की महिला प्रत्याशी

Sat, 23 Apr 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Apr 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
Congress to project women candidate against criminals.

कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में माफिया व अपराधियों के खिलाफ महिला प्रत्याशियों को उतारेगी। महिला कांग्रेस की नेताओं को ऐसी सीटें चिह्नित करने के लिए कहा गया है जहां माफिया, दबंग एवं अपराधी चुनाव लड़ते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने शुक्रवार को महिला कांग्रेस की नेताओं के साथ हुई बैठक में इसके संकेत दिए।

पीके ने राजधानी लखनऊ में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को अल्पसंख्यक विभाग, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सेवादल के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर फीडबैक लिया। इस दौरान फ्रंटल संगठन के नेताओं ने अधिक से अधिक टिकट की मांग की। पीके ने उनसे अपनी टीम तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, चुनाव लड़ने की इच्छुक महिला नेताओं से कहा गया कि अपनी टीम बनाने के साथ ही उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी महिला का नाम देना होगा जो सामाजिक क्षेत्र में जानी-मानी हों और कांग्रेस की विचारधारा को मानती हों। एनएसयूआई के नेताओं को भी बूथ स्तर पर युवाओं की टीम तैयार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद

Congress to project women candidate against criminals.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री - फोटो : amar ujala

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान, प्रकाश जोशी, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी, राजेशपति त्रिपाठी, विभाग प्रभारी अन्नू टंडन, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सिराज मेंहदी, मारूफ  खान, सरदार मदन गोपाल सिंह राखड़ा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोभना शाह, सुनीता सहरावत, यूपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा सिंह उपस्थित थीं।

पीके की कोर टीम ने संभाला मोर्चा
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए पीके की करीब एक हजार लोगों की टीम फील्ड व ऑफिस दोनों जगह मोर्चा संभालेगी। फिलहाल 30 लोगों की कोर टीम ने यूपी में मोर्चा संभाल लिया है।

इनमें से कुछ को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में जगह दी गई है। बचे हुए लोगों को यूथ कांग्रेस के दफ्तर में जगह दी जा रही है। इन्हें टेलीफोन व इंटरनेट कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

26 से तीन मई तक पूर्वांचल जाएगी टीम

Congress to project women candidate against criminals.

पीके की तीन टीमें 26 अप्रैल से तीन मई के बीच पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी व इलाहाबाद मंडल के जिलों में जाएंगी। टीम हर जिले में दो दिन रुककर जिला व शहर कमेटी के नेताओं के अलावा पूर्व एमएलए व चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं व फ्रंटल संगठनों के नेताओं से भी मिलेगी।

टीम मई में सभी जिलों का दौरा करने के बाद डाटा कलेक्शन का काम पूरा कर लेगी। जून से पीके अपने मुख्य एजेंडे पर काम शुरू कर देंगे।

कमियों को कर लेंगे दूर : निर्मल
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निचले स्तर से सुझाव लिए जा रहे हैं। जहां कमियां हैं, उन्हें चुनाव से पहले दूर कर लिया जाएगा।

देखा जा रहा है कि किस तरह रणनीति बनाई जाए कि न केवल सीटें बढ़ें, बल्कि सूबे में कांग्रेस की सरकार भी बन सके।

छोटे दलों को साथ जोड़ेगी कांग्रेस

Congress to project women candidate against criminals.
प्रशांत किशोर व निर्मल खत्री - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोटे दलों को अपने साथ एकजुट करेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में प्रशांत किशोर ने यूपी के छह छोटे दलों के नेताओं से मुलाकात की। इनमें राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, जयहिंद समाज पार्टी, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, जनवादी पार्टी, वंचित जमात पार्टी व जनसत्ता पार्टी के नेता शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि कुछ दिनों पहले छोटे दलों के नेता उनसे व मधुसूदन मिस्त्री से मिलने आए थे। इसी कड़ी में इन नेताओं को प्रशांत किशोर से मिलवाया गया है।

इस मुलाकात के बाद वंचित जमात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप एवं जनसत्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह सैनी ने डॉ. खत्री को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया। कांग्रेस का दावा है कि दोनों दलों के अध्यक्षों ने यह समर्थन बिना शर्त दिया है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ये नेता कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विधानसभा चुनाव में भी पूरा सहयोग करेंगे। बता दें प्रशांत इससे पहले पीस पार्टी व महान दल के नेताओं से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed