फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to make 100 members team in all districts.

यूपी के हर जिले में भाजपाइयों के सामने होंगे '100 कांग्रेसी'

Wed, 03 Sep 2014 07:44 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Sep 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
congress to make 100 members team in all districts.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने हर जिले में सौ ऐसे जुझारू कार्यकर्ताओं की टीम बनाने के निर्देश दिए हैं जो किसी भी वक्त उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन


उन्होंने यह काम 23 सितंबर तक पूरा करने को कहा। 24 सितंबर को वह इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, कठिन समय जरूर है लेकिन कांग्रेसी जनता के संघर्षों की अगुवाई करें और लाठी-डंडे खाने में पीछे न रहें।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को नवनिर्वाचित जिला और शहर अध्यक्षों की बैठक में मधुसूदन मिस्त्री ने उनमें जोश भरने की पूरी कोशिश की।

गांव-गांव में पहुंचेगा कांग्रेस का इतिहास

congress to make 100 members team in all districts.

मधुसूदन मिस्‍त्री ने कहा, कांग्रेस का इतिहास संघर्षों का रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में नतीजे भले हमारे अनुकूल न रहे हों लेकिन कांग्रेस की जड़ें बहुत गहरी हैं।

सभी जिला और शहर अध्यक्ष सौ-सौ लोगों की मजबूत टीम खड़ी करें। ये जंगजू कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की तरह काम करेंगे। उन्होंने अध्यक्षों से यह भी कहा कि वे शीघ्र ही ब्लाक इकाइयों का गठन कर लें। गांव-गांव में कांग्रेस का इतिहास पहुंचाएं।

सौ कार्यकर्ताओं की सूची और ब्लाक इकाइयों के गठन के लिए उन्होंने 20 दिन का समय दिया है। 24 सितंबर को फिर जिला-शहर अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। 25 सितंबर को एनएसयूआई और अन्य फ्रंटल संगठनों की बैठक होगी।

हर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देना मकसद

congress to make 100 members team in all districts.

मिस्त्री ने कहा कि जिलाध्यक्षों में बहुत सारे चेहरे नए हैं, कुछ महिलाएं भी हैं। सभी अपने जिलों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करें। प्रदेश स्तर से भी उनके यहां नेताओं को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो गई है।

शायद यही वजह है कि समाज में सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है। लोगों को बताएं कि भाजपा हर छोटी-बड़ी घटना को सांप्रदायिक रंग देना चाहती है। उनकी योजना हर स्तर पर झगड़े कराने की है।

योजनाओं को लागू करना होगा
प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा, संगठन को गतिशील बनाने के लिए प्लानिंग के साथ ही उसके क्रियान्वयन का सबसे अहम रोल होता है। प्रदेश स्तर पर संगठन के फैसलों का क्रियान्वयन जिला और शहर अध्यक्षों को करना है।

उन्होंने सभी से जनसमस्याओं के लिए संघर्ष करने और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी और विधायक दल के नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed