{"_id":"5b4f5d764f1c1b46748b594c","slug":"congress-to-form-youth-brigade","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जींस- टी शर्ट में होगी कांग्रेस की 'युवा ब्रिगेड' की पहचान, खत्म की जाएगी एक पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींस- टी शर्ट में होगी कांग्रेस की 'युवा ब्रिगेड' की पहचान, खत्म की जाएगी एक पुरानी परंपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि जल्द ही सेवादल के युवा ब्रिगेड का गठन किया जाएगा। इसके लिए उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है। साथ ही सेवादल में अभी तक चली आ रही सैल्यूट परंपरा भी खत्म होगी। उन्होंने कहा कि आरएसएस की शाखाओं में वंदेमातरम और राष्ट्रगान गाया जाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर सेवादल के कार्यकर्ता आम लोगों के बीच भी जाएंगे।
विज्ञापन
लालजी देसाई ने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की सरकारें लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं। इसके खिलाफ 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर वाराणसी में बड़ा कार्यक्रम होगा। अन्य जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। 31 अक्टूबर को शहीद दिवस के अवसर पर सेवादल कम से कम एक हजार स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
मुख्य संगठक ने कहा कि सेवादल में अभी अभिवादन के तौर पर सैल्यूट देने की परंपरा रही है। इसे खत्म करने का फैसला किया गया है। उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने कार्यक्रमों न तो राष्ट्र ध्वज फहराता है और न ही उसकी शाखाओं में राष्ट्रगान गाया जाता है।
विज्ञापन
इन बातों को लेकर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों में जाएंगे, ताकि आम लोगों को आरएसएस की असलयित पता चल सके। सेवादल प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को जगह-जगह ध्वज वंदन कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
ब्लू-ब्लैक जींस और सफेद टी शर्ट के साथ सिर पर लगाएंगे कैप
लालजी देसाई ने बताया कि सेवादल युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं की ड्रेस ब्लू-ब्लैक जींस और सफेद टी शर्ट होगी। वे सिर पर स्पोर्ट्स कैप भी लगाएंगे। यहां बता दें कि मुख्य सेवादल संगठन के लोग गांधी कैप पहनते हैं।