फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to fight on 10 seats on in sixth phase of UP election.

यूपी चुनाव के छठे चरण में केवल 10 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

Wed, 01 Mar 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Mar 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
 congress to fight on 10 seats on in sixth phase of UP election.
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

छठे चरण में जिन सात जिलों की 49 सीटों पर 4 मार्च को मतदान होना है, उनमें कांग्रेस केवल 10 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। यानी 39 सीटों पर वह मुकाबले से बाहर हो गई है।

विज्ञापन


इस चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ व बलिया में चुनाव हो रहे हैं। गठबंधन के तहत इन जिलों की 40 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस के हिस्से में महज 10 सीटें ही आई हैं।
विज्ञापन


महराजगंज व गोरखपुर जिले में कांग्रेस को तीन-तीन सीटें तथा कुशीनगर जिले में दो सीटें मिली हैं। मऊ व देवरिया में उसे केवल एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा है। आजमगढ़ व बलिया में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज की फरेंदा सीट से वीरेंद्र चौधरी चुनाव मैदान में हैं। महराजगंज सुरक्षित सीट से आलोक प्रसाद कांग्रेस प्रत्याशी हैं। यहां की तीसरी सीट पनियारा है, जहां तलत अजीज किस्मत आजमा रही हैं।

इन सीटों पर ये हैं मैदान में

 congress to fight on 10 seats on in sixth phase of UP election.

गोरखपुर में कैम्पियरगंज सीट से चिंता यादव व गोरखपुर ग्रामीण सीट से राणा राहुल सिंह कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं। यहां की तीसरी सीट खजनी है जहां कमल किशोर कमांडो चुनाव लड़ रहे हैं।

कुशीनगर के पडरौना से शिवकुमारी देवी व तमकुहीराज से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अजय कुमार लल्लू चुनाव मैदान में हैं।

इसी प्रकार देवरिया की रुद्रपुर सीट से कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक अखिलेश प्रताप सिंह पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं, मऊ की मधुबन सीट से कांग्रेस ने अमरेशचंद पांडेय को प्रत्याशी बनाया है।

खजनी में कांग्रेस व सपा आमने-सामने
गोरखपुर की खजनी सीट ऐसी है जहां गठबंधन के बावजूद कांग्रेस व सपा आमने-सामने हैं। यहां कांग्रेस ने अपने पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो को प्रत्याशी बनाया है, जबकि रूपावती बेलदार सपा की ओर से मोर्चा संभाले हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed