फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress to fight hard panchayat Election with its full strength.

यूपी में पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस, बनाई रणनीति

Sat, 27 Mar 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Congress to fight hard panchayat Election with its full strength.
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : social media

कांग्रेस ने भी पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कार्यालय में उप्र कांग्रेस पूर्वी जोन तीन की बैठक में 11 जिलों की जिला पंचायत सीटों को लेकर रणनीति बनाई गई। इस जोन में लखनऊ में भी शामिल है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक में कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, उन्नाव, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा जिलों की तैयारियों पर मंथन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व सांसद प्रभारी छत्तीसगढ़ पीएल पुनिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस चुनाव को विधान सभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान, संगठन सचिव डॉ. संजीव शर्मा, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व सांसद विनय पांडेय, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्वी जोन तीन के सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीओ भर्ती निरस्त करना बेरोजगारों के साथ धोखा

उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि योगी सरकार का वीडीओ भर्ती परीक्षा सहित दो अन्य भर्तियों को निरस्त करना बेरोजगारों के साथ धोखा है। सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण बेरोजगारों की बलि लेकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है, इसको बेरोजगार युवा कभी माफ नही करेगें। कांग्रेस पार्टी युवा बेरोजगारों के साथ है।

पांडेय ने कहा कि बम्पर भर्ती की घोषणा करने वाली योगी सरकार जिस तरह अनेक भर्तियों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न देकर छल कर रही है। तमाम घोषणाओं के बाद कई भर्तियों के चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की तिथि तय करने के बाद, भर्ती को निरस्त करना पूरी तरह से धोखेबाजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed