फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress to expose NDA 100 days rule.

क्या मोदी सरकार कर पाएगी 'कांग्रेसी सच' का सामना?

Sun, 31 Aug 2014 08:50 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Aug 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
Congress to expose NDA 100 days rule.

मोदी सरकार अपने 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने भाजपाई दावों की धज्जियां उड़ाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिन की पोल जनता के सामने खोलेगी। इसके लिए कांग्रेस दो सितंबर को जिला मुख्यालयों में विरोध मार्च निकालेगी।

कांग्रेस जनता को यह बताएगी कि भाजपा ने चुनाव से पहले जो सब्जबाग दिखाए थे उनमें से एक भी 100 में पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में जनता खुद मोदी सरकार के कार्यकाल का आकलन करे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि चुनाव से पहले मोदी ने महंगाई रोकने, काला धन वापस लाने, सीमा की सुरक्षा, पाकिस्तान व चीन को मुंहतोड़ जवाब देने सहित कई वादे किये थे। लेकिन इनमें से एक भी वादा सरकार पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर होगा विरोध

Congress to expose NDA 100 days rule.

रेल किराए में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है। पाकिस्तान लगातार सीमा पर हमले कर रहा है। चीन भी भारत की सीमा में घुस रहा है। लेकिन मोदी सरकार चुप है।

इसी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में विरोध मार्च निकालने जा रही है। लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उपचुनाव वाले जिलों में जिला प्रशासन से अनुमति की औपचारिकता लेने के बाद ही प्रदर्शन किया जाएगा।

महा गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद

Congress to expose NDA 100 days rule.

बिहार की तर्ज पर यूपी में भी महागठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद सामने आ गए हैं। पांच दिन पहले कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने यूपी में महागठबंधन करने की वकालत की थी। लेकिन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने इसे नकार दिया।

उन्होंने कहा कि वे इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। यूपी में कांग्रेस का यह हाल गठबंधन के कारण ही हुआ है। 1989 में सत्ता से हटने के बाद भी कांग्रेस को सम्मानजनक वोट प्रतिशत मिलता रहा है। लेकिन जब कांग्रेस ने गठबंधन किया तो उसके बाद से हालत खराब होती चली गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह नीति विषयक मामला था इस पर प्रेस को बयान देने के बजाय पार्टी फोरम पर पहले बात होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि जिस दिन यह बयान आया उसी के अगले दिन उन्होंने प्रदीप माथुर से बात कर इस तरह के मामलों को पार्टी फोरम पर पहले रखने के लिए कहा है। निर्मल खत्री ने कहा कि जहां तक उनका मत है कि प्रदेश में पार्टी को अकेले ही आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed