फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to conduct bharat band on 10 sep.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर 'भारत बंद' आज, कांग्रेस को मिला सपा-रालोद का साथ

Mon, 10 Sep 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Sep 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
congress to conduct bharat band on 10 sep.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बेलगाम महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। प्रदेश में कांग्रेस के बंद को समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन मिला है। ये दोनों दल अपने तरीके से पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि व महंगाई पर विरोध जताएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा है कि पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और राफेल खरीद में घोटाले जैसे मुद्दों पर भाजपा वे राष्ट्रीय कार्यसमिति में चर्चा न करके देश जनता के मुंह पर तमाचा मारा है। उन्होंने भारत बंद में अन्य राजनीति दलों व सामाजिक संगठनों के सहयोग का दावा किया है।
विज्ञापन


राजबब्बर ने कहा कि देश की राजधानी में शनिवार-रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की ज्वलंत समस्या पर चर्चा नहीं की गई। हद तो यह है कि शनिवार, रविवार भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष अपने-अपने तरीके से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विरोध जता रहा है। एनडीए की सहयोगी शिव सेना ने भी इसका कड़ा विरोध किया है। राष्ट्रीय कार्य समिति में महंगाई, पेट्रोल डीजल के दाम और राफेल घोटाले पर कोई चर्चा नहीं कर भाजपा ने साबित कर दिया है कि आम आदमी के मुद्दों और तकलीफों से उसका कोई सरोकार नहीं है।

'गांधीवादी तरीके से भारत बंद को सफल बनाएंगे'

congress to conduct bharat band on 10 sep.
राज बब्बर ने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है तो केन्द्र सरकार तेल के दाम क्यों बढ़ा रही है। केंद्र सरकार राफेल मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोलती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 10 सितंबर को गांधीवादी तरीके से भारत बंद को सफल बनाएंगे। व्यापारिक संगठनों, यूनियनों एवं सामाजिक संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। सपा बसपा भी अपने अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का रालोद समर्थन करेगा। रालोद कार्यकर्ता अपने स्तर पर महंगाई पर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed