फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress targeted the government regarding accidents and criminal incidents

Lucknow News: हादसों और आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Sat, 30 Aug 2025 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Congress targeted the government regarding accidents and criminal incidents
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस नेता।
लखनऊ। करीब तीन महीने में हुए हादसों और आपराधिक घटनाओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी। इसके साथ ही कमेटी ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। शुक्रवार को शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से पिछले दिनों ठाकुरगंज में नाले के ऊपर पत्थर न होने से सुरेश राजपूत गिरकर जान चली गई। अब गंदा पानी आने से जानकीपुरम, फैजुल्लागंज आदि क्षेत्रों में लोग डायरिया से पीड़ित हैं। बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। जगह-जगह सीवर लाइन चोक हो रही है।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि राजधानी में अपराध बढ़ रहे हैं। चिनहट थानाक्षेत्र में कुछ दबंग लोगों ने जानलेवा हमला किया और एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। चेन स्नेचिंग की वारदात कई जगहों पर होती रहती है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि काकोरी थानाक्षेत्र में दीवारें काटकर चोरी व डकैती की घटनाएं हो रही हैं। समदा, बेहटा चकौली और अंदपुर आदि गांव में अपराध बढ़े हैं। बिजनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान नेता से पैसे की मांग की गई, न देने पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिसको लेकर किसानों ने डीसीपी का घेराव किया। ये घटनाएं इस बात का प्रतीक हैं कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, इसलिए हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed