{"_id":"67b5b6e74428a7a996005e60","slug":"congress-state-president-ajay-rai-took-a-dip-in-mahakumbh-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना की
Wed, 19 Feb 2025 06:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Feb 2025 06:55 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को महाकुंभ में स्नान किया। इसके बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना कर अजय राय ने लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
महाकुंभ में डुबकी लगाते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में आज षस्टमयाम तिथि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना कर अजय राय ने लोक कल्याण की कामना की एवं समूचे देश की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
इसके पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ में अव्यवस्थाओं के आरोप पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर अफवाह फैलाने वाले करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान कर रहे हैं। अब तक महाकुंभ में 56 करोड़ से भी ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आयोजन किसी सरकार का आयोजन नहीं है। यह सनातन संस्कृति का आयोजन है। महाकुंभ पर अफवाह फैलाने वाले और अनर्गल आरोप लगाने वाले सनातन आस्था का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के लोग महाकुंभ का पहले दिन से ही विरोध कर रहे हैं। इनकी एक सहयोगी ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहा है। इसी तरह राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने इसे फालतू की बात कहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि महाकुंभ की भगदड़ में हजारों लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सनातन संस्कृति का पालन करना अपराध है तो हम ये अपराध हजार बार करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि संक्रमित व्यक्ति का उपचार हो सकता है संक्रमित सोच का कोई उपचार नहीं है। महाकुंभ महान आयोजन है। महान कार्य को तीन अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है। उपहास से, विरोध से और स्वीकृति से। स्वीकृति का इससे अधिक प्रमाण क्या हो सकता है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद चुपचाप जाकर महाकुंभ में डुबकी लगा आए।