फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress state chief meets Beni prasad verma.

सरकार नहीं पर कायम है बेनी का जलवा!

Sun, 31 Aug 2014 02:24 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Aug 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
congress state chief meets Beni prasad verma.

केंद्र में भले ही कांग्रेस की सरकार न हो पर बेनी प्रसाद वर्मा का जलवा अभी भी कायम है। उनके विरोधी खुद उनके पास आ रहे हैं। जी हां, एक लंबे समय तक बेनी को अनदेखा करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री खुद बेनी के पास गए।

विज्ञापन


कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दूसरी पारी खेलने के लिए डॉ. निर्मल खत्री अब अपने धुर विरोधियों से रिश्ते सुधारने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इस कड़ी में सबसे पहले उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व बेनी प्रसाद वर्मा के बीच काफी समय से रिश्ते खराब चल रहे हैं। निर्मल खत्री भी बेनी प्रसाद को नजरअंदाज करते रहे हैं। बेनी के करीबियों को भी प्रदेश अध्यक्ष ने किनारे कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेनी को नहीं दी गई थी जगह

congress state chief meets Beni prasad verma.

वहीं, बेनी प्रसाद वर्मा भी आए दिन प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करते रहे हैं। दोनों के रिश्तों में चल रही खटास से ही बेनी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तक नहीं जाते हैं।

वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी खींचतान से पार्टी को भी बड़ा नुकसान हो रहा है। लोकसभा चुनाव में खराब नतीजे आने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही जिला व महानगर इकाइयां भंग कर दी थी। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री को नहीं हटाया गया था।

प्रदेश में महानगर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष फिर से बना दिए गए हैं। इसमें भी बेनी प्रसाद वर्मा खेमे के नेताओं को जगह नहीं दी गई है। इससे भी बेनी नाराज चल रहे थे।

यह दिया गया तर्क

congress state chief meets Beni prasad verma.

सूत्रों के अनुसार उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस हाईकमान से भी की है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दूसरी पारी मिलने के संकेत आने के साथ ही निर्मल को यह भी हिदायत मिली है कि वे प्रदेश में सभी को साथ लेकर चलेंगे।

इसी के बाद निर्मल खत्री ने शनिवार को बेनी से लखनऊ में मुलाकात की। हालांकि डॉ. खत्री कहते हैं कि वे बेनी से मिलने इसलिए गए थे क्योंकि उपचुनाव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को विधानसभावार जिम्मेदारी दी जानी है।

उनके इलाके में किसे जिम्मेदारी दी जाए इस पर चर्चा करने वे गए थे। कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में सक्रिय करने के लिए सभी का योगदान जरूरी है। बेनी वरिष्ठ नेता हैं इसलिए वे उनसे मिलने गए थे।

कहीं हाईकमान के आदेश के बाद तो नहीं हुई पहल

congress state chief meets Beni prasad verma.

बेनी कुछ दिनों से दिल्ली में थे। उन्होंने इस दौरान राहुल व सोनिया से मुलाकात की। बेनी ने राहुल से प्रदेश कांग्रेस के हालातों पर विस्तार से बात की।

प्रदेश में संगठन की दशा व इसे किस प्रकार सक्रिय किया जाए इस पर भी बात हुई। सियासी हलकों में यह माना जा रहा है कि बेनी की हाईकमान से मुलाकात के बाद ही डॉ. निर्मल को प्रदेश में सभी को साथ लेकर चलने के निर्देश मिले हैं।

इसी के बाद निर्मल खत्री ने बेनी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed