फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state chief Ajay Rai gave his statement in party activist death case.

UP: कार्यकर्ता की मौत मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराया बयान, प्रदर्शन के दौरान हुई थी मौत

Mon, 23 Dec 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Dec 2024 03:55 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को हुसैनगंज थाने में बयान दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

विज्ञापन
Congress state chief Ajay Rai gave his statement in party activist death case.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हुसैनगंज थाने पहुंचे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा के घेराव के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हुई मौत मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को लखनऊ के हुसैनगंज थाने में पहुंचे और अपना बयान दर्ज करवाया। बीते मंगलवार को कांग्रेस ने यूपी विधानसभा के घेराव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वन किया था। प्रदर्शन के दौरान गोरखपुर के एक युवा कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। मामले में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दर्ज करवाया। इस मौके पर उनके साथ सांसद किशोरी लाल शर्मा, सांसद राकेश राठौर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, निवर्तमान प्रदेश महासचिव प्रभारी संगठन अनिल यादव भी कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन


इसके पहले शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वादी और प्रभात के चाचा मनीष पांडेय भी मौजूद रहे। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में सील किए गए कमरा नंबर 30 को खोला और कर्मचारियों से पूछताछ की। दफ्तर के कर्मचारियों ने बताया कि प्रभात को परेशानी होने पर कमरे में गद्दे पर लिटाया गया था। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज किए। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें: छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त... 12 के बदले गए रूट; निकलने से पहले देख लें लिस्ट और रूट चार्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी डीजीपी बोले- श्रद्धालुओं को मिलेगी सात स्तरीय सुविधा, डिजिटल वॉरियर साइबर स्पेस पर रखेंगे नजर


शुक्रवार को पुलिस ने मनीष से प्रभात का फोन अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रभात के मोबाइल फोन का डाटा खंगाल रही है। मैसेज और चैट की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसके कहने पर कांग्रेस दफ्तर गए थे। अभी तक की पड़ताल में पुलिस प्रदर्शन मे बुलाने वाले के बारे में पता नहीं लगा सकी है।

यह है मामला
प्रदर्शन में आए प्रभात बुधवार शाम को कांग्रेस दफ्तर में बेहोश मिले थे। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रभात के चाचा गोमतीनगर के विज्ञान खंड निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed