{"_id":"5e46b3538ebc3ee5da51746f","slug":"congress-state-chief-ajay-kumar-lallu-meets-to-farmers-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याएं न सुनी तो योगी सरकार को घेरेंगे: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याएं न सुनी तो योगी सरकार को घेरेंगे: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
Fri, 14 Feb 2020 08:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
किसानों से मुलाकात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को संदना गांव में किसानों से संपर्क किया और संवाद कायम कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसान जन जागरण अभियान के तहत उन्होंने किसानों से मांगपत्र भी भरवाए।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का किसान हर तरह से पीड़ित व परेशान है। एक तरफ तो भाजपा सरकार किसानों की आमदनी ढाई गुना बढ़ाने की बात करती है दूसरी तरफ किसानों की आवारा पशुओं द्वारा नष्ट हो रही फसलों को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों ने अजय कुमार लल्लू के सामने मुख्य रूप से आवारा पशुओं की समस्या उठाई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हम गांव-गांव जाएंगे। किसानों से रूबरू होंगे और उनके दुख दर्द को जानेंगे। किसानों की आवाज हम क्षेत्रीय विधायक के सामने उठाएंगे। सांसद के सामने उठाएंगे और फिर प्रशासन के सामने रखेंगे। अगर फिर भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो हम सब मिलकर लखनऊ में योगी सरकार को घरेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्नदाता के लिए अनवरत संघर्ष जारी रखेगी और निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन