फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress starts twitter war against Samajwadi Party.

यूपी: अखिलेश यादव के बयान के बाद ट्विटर वार पर उतरी कांग्रेस, कहा- नई हवा है जो भाजपा है वही सपा है

Mon, 01 Nov 2021 01:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Nov 2021 01:32 PM IST
सार

यूपी कांग्रेस ने सपा पर भाजपा के साथ मिलकर फिक्स मैच खेलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सपा को याद दिलाया कि मुलायम सिंह यादव ने ही मोदी के दोबारा पीएम बनने की कामना की थी।

विज्ञापन
Congress starts twitter war against Samajwadi Party.
प्रियंका गांधी वाड्रा व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस ट्वीटर वार पर उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का फोटो अपलोड करते हुए इन्हें नकली समाजवादी करार दिया है। वहीं, इस सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कांग्रेस को सपा से समझौते का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो कांग्रेस है, वही भाजपा है। जो भाजपा है, वही कांग्रेस है। इस पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है-‘काजू भुने प्लेट में, मिनरल वाटर गिलास में। नकली समाजवाद उतरा है, योगी के आवास में। ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेशजी की एक शानदार तस्वीर।’हालांकि, यह तस्वीर उस समय की है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने उनके आवास पर गए थे। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे। इस फोटो को एडिट करते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने इसे योगी के आवास पर दिखा दिया है।
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में यूपी कांग्रेस ने कहा है-जी नई हवा है, जो भाजपा है, वही सपा है। इसलिए मुलायम सिंह का साथ मोदी को मिल रहा है। बिलरिया गंज और आजम खान पर इनका मुंह नहीं खुल रहा है। जनता परेशान है और ड्राइंग रूम में बैठे-बैठे उनका भाजपा के साथ फिक्स्ड मैच चल रहा है। मुलायम सिंह ने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एक बयान में कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ही बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंक सकती है। भाजपा की गलत नीतियों से मुक्ति के लिए जरूरी है कि प्रियंका गांधी, सपा और अखिलेश यादव से सम्मानजनक समझौता करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed