{"_id":"5ae0cb8f4f1c1b05418b672d","slug":"congress-should-not-be-allowed-to-join-sp-and-bsp-alliance-in-uttar-pradesh-says-mulayam-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कांग्रेस की हैसियत सिर्फ दो सीटों की, सपा-बसपा गठबंधन में न लिया जाए: मुलायम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कांग्रेस की हैसियत सिर्फ दो सीटों की, सपा-बसपा गठबंधन में न लिया जाए: मुलायम सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Apr 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस की हैसियत सिर्फ दो सीटों की है।
विज्ञापन
प्रदेश की राजनीति में सपा-बसपा का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में दोनों दल इसे आजमा चुके हैं। इस गठबंधन का मुलायम ने भी यह कहकर समर्थन किया है कि यदि दोनों ईमानदार रहे तो दिल्ली की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
अभी यह तय नहीं है सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस शामिल रहेगी या नहीं, लेकिन मुलायम का कहना है कि गठबंधन में कांग्रेस को नहीं लिया जाना चाहिए।
Trending Videos
2017 में अखिलेश ने नहीं मानी थी सलाह
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के विरोध के बावजूद 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन किया था। हालांकि यह प्रयोग ज्यादा सफल नहीं रहा। कांग्रेस ने अब तक की सबसे कम मात्र सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।