फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress review meet in Lucknow.

कांग्रेस ने यूपी में हार का ठीकरा सपा के सर फोड़ा

Mon, 17 Apr 2017 08:14 AM IST
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष Updated Mon, 17 Apr 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
congress review meet in Lucknow.

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए पार्टी नेताओं ने सपा से गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया। लखनऊ में चुनाव के बाद हुई समीक्षा बैठक में पार्टी के जिला व शहर अध्यक्षों ने चुनाव में हार पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को खरी-खरी सुनाई।

विज्ञापन


बैठक में नेताओं ने कहा कि सपा से गठबंधन के कारण ही कांग्रेस की ये हालत हुई है। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बात हाईकमान तक न पहुंचा पाने की माफी मांगी।
विज्ञापन


हालांकि, आगे कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन रहेगा या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। पर बैठक के इस पर ‌अनिश्‍चितता के बादल छा गए हैं।

लखनऊ के पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के जिला, शहर व प्रदेश अध्यक्ष सहित गुलाम नबी आजाद व पीएल पुनिया जैसे कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इसके पहले मीडिया से बातचीत में राज बब्बर ने कहा कि सपा व कांग्रेस के एजेंडे अलग-अलग हैं। गठबंधन बने रहने का फैसला कार्यकर्ताओं की मर्जी पर होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और कार्यकर्ता जो कहेंगे। उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed