65 एकड़ जमीन पर घिरी कांग्रेस ने स्मृति को दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी में सम्राट साइकिल की फैक्ट्री की जमीन को हड़पने के आरोप का कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस ने कहा कि यह जमीन हड़पी नहीं गई है बल्कि राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट ने इसे नीलामी में खरीदा है।
स्मृति ईरानी ने रविवार को अमेठी में सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाए कि किसानों की 65 एकड़ जमीन राहुल ने हड़प ली है।
1980 में सम्राट साइकिल फैक्ट्री लगाने के नाम पर यह जमीन दी गई थी लेकिन इसे 24 फरवरी 2015 को राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट ने खरीद लिया।
राहुल पर लगे आरोपों के बचाव में खुद उप्र कांग्रेस कमेटी के नेता सामने आ गए। कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस ने कोई जमीन नहीं हड़पी है।
इस तरह राजीव गांधी ट्रस्ट को मिली जमीन
उन्होंने बताया कि सम्राट साइकिल वालों ने बैंक से लोन लिया था। लेकिन जब वे इसे चुका नहीं पाए तो बैंक ने अपने ऋण की वसूली के लिए लिक्विडेटर बैठा दिया। इसी लिक्विडेटर ने इस जमीन की नीलामी की जिसमें कई खरीदारों ने बोली लगाई।
उसमें एक खरीदार राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट भी था। जिसकी बोली ज्यादा थी उसे जमीन मिल गई। उन्होंने कहा,यदि इस जमीन को वे नहीं खरीदते तो कोई और खरीद लेता। ट्रस्ट ने यह जमीन चैरिटी के लिए ली है।
वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने इस पर कहा, असली मुद्दा यह है कि किसानों से औद्योगीकरण के लिए ली गई जमीन अब कांग्रेस के पास है।
यह जमीन किसानों से उद्योग लगाने के नाम पर अधिग्रहण की गई थी। कांग्रेस कितनी भी सफाई दे इस तथ्य को वह नहीं झुठला सकती है कि किसानों की जमीन का दुरुपयोग हुआ है।