{"_id":"589439474f1c1b9c35e810e4","slug":"congress-released-third-list-of-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने तीसरी सूची में इन पर लगाया दांव, 6 मुस्लिमों को भी किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने तीसरी सूची में इन पर लगाया दांव, 6 मुस्लिमों को भी किया शामिल
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 29 और प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें छह वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। जबकि चार पूर्व सांसदों को भी पार्टी ने टिकट दिया है।
संगठन से दो नेताओं को टिकट दिया गया है। इसमें युवा नेता तरुण पटेल को पार्टी ने गौरा सीट से फिर टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। जोनल प्रभारी वीरेन्द्र चौधरी को भी टिकट मिला है।
जिन छह विधायकों को टिकट मिला है उनमें जगदीशपुर से राधेश्याम कनौजिया, तमकुही राज से अजय कुमार लल्लू, रूद्रपुर से अखिलेश प्रताप सिंह, जौनपुर से नदीम जावेद, पिंडरा से अजय राय व मड़िहान से ललितेश पति त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा जिन चार पूर्व सांसदों को टिकट दिया गया है उनमें महाराजपुर से राजा रामपाल, महरौनी से बीएल खाबड़ी, खजनी से कमल किशोर कमांडो व वाराणसी साउथ से राजेश कुमार मिश्रा शामिल हैं।
हाल ही में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वारिस अली को नानपारा से पार्टी ने टिकट दिया है। उन्हें यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने नानपारा जाकर कांग्रेस जॉइन कराया था। अब पार्टी ने उन्हें विधायकी का टिकट दे दिया है।

लखनऊ में किसी को भी टिकट नहीं
डेमो
कांग्रेस ने चायल सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पहले यहां से राम यज्ञ द्विवेदी को टिकट दिया गया था। अब इनका टिकट बदल दिया गया है। यहां से पार्टी ने अब तलत आजिम पर भरोसा जताया है।
कांग्रेस की 29 विधायकों की सूची में छह मुस्लिम हैं। रूधौली सीट पर भी कांग्रेस ने मुस्लिम पर भरोसा जताया है। यहां से सैयद खान को टिकट दिया गया है। यह सीट कांग्रेस विधायक संजय जायसवाल की थी।
लेकिन वे कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। सूची में लखनऊ का एक भी टिकट शामिल नहीं है। जबकि यहां तीसरे चरण में चुनाव होना है। शुक्रवार को तीन फरवरी को यहां नाम वापसी है।
कांग्रेस ने यहां पर लखनऊ मध्य सीट से मारूफ खान, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया व मोहनलालगंज से नरेश वाल्मीकि को पर्चा भरवाया है। लेकिन इन तीनों के ही नाम बृहस्पतिवार को जारी सूची में नहीं हैं। इनमें से दो सीटें लखनऊ पूर्व व मोहनलालगंज से सपा उम्मीदवार ताल ठोके हुए हैं।