{"_id":"573605254f1c1bcf6b91996d","slug":"congress-reacts-on-beni-prasad-verma-political-move","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी के मुलायम से हाथ मिलाने पर कांग्रेसी भड़के जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनी के मुलायम से हाथ मिलाने पर कांग्रेसी भड़के जानें क्या कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
बेनी प्रसाद वर्मा
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस ने बेनी प्रसाद वर्मा के सपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे सत्ता के बगैर नहीं रह सकते हैं। जिस तरह की घटिया भाषा और गालियां बेनी प्रसाद वर्मा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए दी थीं आज वे राज्यसभा की सीट पाने के लिए उन्हीं मुलायम सिंह की शरण में चले गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि आज राजनीति पूरी तरह व्यवसायिकता का पर्याय बनती जा रही है। पार्टियों में सिद्धांत व विचार वाले लोग कम रह गये हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा का समाजवादी पार्टी में शामिल होना अवसरवाद का घृणित प्रदर्शन और पार्टी के साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन
पार्टी के संगठन और शासन दोनों के उच्च पदों पर रहते हुए भी वे सदैव मर्यादा का उल्लंघन करते रहे हैं।
एक लम्बे कालखंड से समाजवादी पार्टी से उनकी दुरभिसंधि चलती रही है। उनकी षडयंत्रकारी भूमिका भी उभरकर सामने आती रही है।