Speak up for Democracy: राजभवन का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार, पूरे देश में हो रहा प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सरकार बनाम राज्यपाल की चल रही जंग में कांग्रेस हर प्रदेश के राजभवन के सामने प्रदर्शन कर स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान चला रही है। इसी के तहत सोमवार को लखनऊ में राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहे।
बता दें कि राजस्थान में चल रहे सियासी संकट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कहना है कि भाजपा जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए देश भर में अभियान चला रही है।
दरअसल, राजस्थान की लड़ाई कांग्रेस सड़क पर लाना चाहती है। हालांकि, स्पीकर सीपी जोशी ने राजस्थान उच्च न्यायालय के जिस फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था, उस याचिका को सोमवार को वापस ले लिया है।
अदालत ने याचिका वापस लेने की अपील को स्वीकार कर लिया है। वहीं राज्यपाल ने सरकार से विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर दिए गहलोत सरकार के प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी ओर राजस्थान उच्च न्यायालय में भाजपा के विधायक की याचिका पर सुनवाई होनी है।
सचिव पायलट के साथ मिलकर राजनीति कर रही है भाजपा: पीएल पूनिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया ने भाजपा पर सचिन पायलट के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया है। पुनिया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की कोशिश कर रहे सचिन पायलट समेत बागी विधायक हरियाणा के होटल में भाजपा के संरक्षण के साथ रह रहे हैं। हालांकि, पुनिया के इन आरोपों को भाजपा ने निराधार बताया है।
राजस्थान के राजनीतिक संकट पर बात करते हुए पूनिया ने कहा कि एक बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि भाजपा अशोक गहलोत की सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रही है। सचिन पायलट और उनके कैंप के विधायक हरियाणा के होटल में रह रहे हैं और किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। ये सभी लोग यहां भाजपा के संरक्षण में हैं।