फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress protest against price rise in Lucknow.

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता: लुट-पिट कर न हाथ मलो कांग्रेस के साथ चलो... का दिया संदेश

Thu, 07 Apr 2022 05:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Apr 2022 05:56 PM IST
सार

कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश में अलग-अलग जगह प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने हाथों में महंगाई के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर-बैनर लिए हुए थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन
Congress protest against price rise in Lucknow.
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में अलग-अलग जगह प्रदर्शन किया। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन की तरफ जा रहे थे पुलिस ने उन्हें पहले तो रोका पर जब नहीं माने तो हल्का बलप्रयोग किया और गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में महंगाई के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर-बैनर लिए हुए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'लुट-पिट कर न हाथ मलो कांग्रेस के साथ चलो' के पोस्टर लिए हुए थे।

कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार महंगाई से आम जनता बेहाल है और केंद्र सरकार हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण ऐसा हो रहा है। देश में श्रीलंका सहित अन्य देशों के मुकाबले अभी भी पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed