{"_id":"662dc1851ef5d03fd80bfee9","slug":"congress-president-broke-his-silence-on-who-will-be-the-congress-candidate-from-amethi-and-rae-bareli-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी-रायबरेली से कौन: खरगे के बयान से और भी उलझी तस्वीर, 'और इंतजार करिए' कहने के मायने क्या हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी-रायबरेली से कौन: खरगे के बयान से और भी उलझी तस्वीर, 'और इंतजार करिए' कहने के मायने क्या हैं?
Sun, 28 Apr 2024 08:56 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 28 Apr 2024 08:56 AM IST
सार
अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशी कौन होगा यह एक बड़ा सवाल बन गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने इस उलझन को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
राहुल, प्रियंका के साथ खरगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली संसदीय सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम कुछ दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। अमेठी और रायबरेली सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही हैं।
विज्ञापन
असम में चुनाव प्रचार के दौरान खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा। जब लोगों से मुझे उम्मीदवारों के नाम मिल जाएंगे और मैं अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दूंगा तो इसकी घोषणा की जाएगी। जब यह पूछा गया कि भाजपा अमेठी के बजाय केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी की आलोचना कर रही है तो उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव क्षेत्र बदलने के लिए कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं, वे मुझे बताएं कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने कितनी बार अपनी सीट बदली थीं।
विज्ञापन
रायबरेली से चल रहा है प्रियंका का नाम
प्रियंका गांधी का रायबरेली से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, लेकिन उनके नाम की घोषणा पर सस्पेंस है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के पास अभी तक हाईकमान से प्रियंका गांधी को लेकर कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय में रंग रोगन के साथ उसकी सजावट का काम शुरू हो गया है, जो रविवार को पूरा होगा। कांग्रेस जिला कमेटी अभी भी किसी तरह की सूचना देने से बच रही है।
विज्ञापन
अमेठी के लिए दिन भर ब्लॉक अध्यक्षों के साथ हुआ मंथन
शनिवार को गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक की समीक्षा की गई। हरेक मुद्दे पर फोकस किया गया। बताया गया कि अमेठी में गांव-गांव चल रहे जनसंपर्क अभियान में तीन दिनों में एक लाख न्याय गारंटी पत्र को भरवाया गया है। इसके साथ ही चुनाव में किस तरह से बूथ पर निगरानी करनी है, किस पर फोकस करना है...।