फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress prepares winning to upcoming election in up

इस रणनीति से कांग्रेस यूपी में करेगी खुद को मजबूत

Mon, 23 Jun 2014 08:55 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jun 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
congress prepares winning to upcoming election in up

सूबे में कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वे अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में निवर्तमान जिला, शहर, ब्लॉक, वार्ड कांग्रेस कमेटियों के नेताओं के साथ ही फ्रंटल संगठनों के नेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उपाय ढू़ढे़ जाएंगे। पार्टी के सह प्रभारियों के जिले में जाने का कार्यक्रम मिशन 2017 को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि पार्टी के सह प्रभारी प्रकाश जोशी अवध क्षेत्र में 26 जून को बहराइच, 28 जून को श्रावस्ती, 29 जून को बलरामपुर, 30 जून को गोंडा, नौ जुलाई को सीतापुर, 14 जुलाई को बाराबंकी, 15 जुलाई को अंबेडकरनगर और 19 जुलाई को फैजाबाद जिले का दौरा करेंगे।



इसी तरह सह प्रभारी जुबेर खान 24 जून को लखनऊ, 25 जून को उन्नाव, 26 जून को कानपुर एवं कानपुर देहात,  आठ जुलाई को इटावा, नौ जुलाई को  मैनपुरी व 10 जुलाई को कन्नौज का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed