फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress prepares for Up Assembly election 2022.

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने अपने 46 नेताओं को किया विधानसभा चुनाव में उतरने का इशारा

Mon, 07 Jun 2021 09:35 AM IST
ishwar ashish अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Jun 2021 09:35 AM IST
सार

कांग्रेस ने यूपी चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के 46 नेताओं को उनकी सीटों के बारे में बता दिया गया है।

विज्ञापन
Congress prepares for Up Assembly election 2022.
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

यूपी विधानसभा में सीटों के लिहाज से कांग्रेस अपने सबसे खराब दौर में जरूर है, पर इसमें सुधार के लिए उसने अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। पार्टी ने अपने करीब 46 नेताओं को विधानसभा क्षेत्र में उतरने का संकेत दे दिया है। उन्हें क्षेत्रों के नाम भी बता दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि वे फील्ड में जाकर पूरी तैयारी से जुटें।

विज्ञापन


2017 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में सिर्फ 7 सीटें आई थीं। इनमें से भी रायबरेली से चुने गए उसके दो विधायक बागी हो गए हैं। इस तरह से विधानसभा के अंदर पार्टी की आवाज उठाने वाले सिर्फ 5 सदस्य ही हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए पार्टी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों पर किसी न किसी रूप में लगातार संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन


अभी विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने में करीब 6 माह का समय शेष है, लेकिन कांग्रेस ने अपने करीब 46 लोगों को चुनाव मैदान में उतरने के लिए कह दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से अजय राय को तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसी तरह से इलाहाबाद उत्तरी सीट से अनुग्रह नारायण सिंह को जोर-आजमाइश करने के लिए बोला गया है। महाराजगंज की फरेंदा सीट से वीरेंद्र चौधरी और शामली से पंकज मलिक को हरी झंडी दे दी गई है। मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से दीपक कुमार को सिग्नल मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर भी नेताओं को दी गई है जिम्मेदारी

सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, चमरौआ व बिलासपुर (रामपुर) और फतेहपुर समेत काफी सीटों पर भी संबंधित नेताओं को इशारा कर दिया गया है। रायबरेली के बागी विधायक राकेश सिंह और अदिति सिंह के स्थान पर भी मजबूत उम्मीदवारों को तलाशा जा रहा है।

वहीं, शेष पांचों विधायक अपनी-अपनी सीटों से पर पुन: भाग्य आजमाएंगे। पार्टी हाईकमान ने अपनी इस रणनीति को सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया है। इसलिए कोई भी नेता इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed