{"_id":"6050def1e08a2c051c3da86b","slug":"congress-party-meeting-over-panchayat-election-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, न्याय पंचायत तक बन चुका है संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, न्याय पंचायत तक बन चुका है संगठन
Tue, 16 Mar 2021 10:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों की समस्याओं और योगी सरकार की विफलताओं समेत जनहित के मुद्दे लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में कांग्रेस के विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत पंचायतीराज विभाग के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में और सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी अराजकता के दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पहली बार ग्रामीण जीवन में जिस तरह की बेरोजगारी देखी जा रही है, पहले कभी नहीं रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक गठित हो चुका है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ताकत उभरकर सामने आएगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, पंचायतीराज विभाग के चेयरमैन चौधरी सत्यवीर सिंह, शैलेंद्र तिवारी मौजूद रहे।