{"_id":"5bba3bbf867a556813312d8b","slug":"congress-on-alliance-with-sp-and-bsp-in-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने अलापा पुराना राग, कहा- लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा से गठबंधन के द्वार खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने अलापा पुराना राग, कहा- लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा से गठबंधन के द्वार खुले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा से कांग्रेस के गठबंधन के द्वार खुले हुए हैं। कांग्रेस का मुख्य मकसद भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा ने रविवार को यहां यह बात कही। वे ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
झा ने कहा, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन की अलग-अलग परिस्थिति होती है। कांग्रेस, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती का सम्मान करती है। लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा व बसपा से गठबंधन अवश्य होगा। इसके बाद भाजपा को 10-15 सीटें भी नहीं मिलेंगी। वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी सीट नहीं बचा सकेंगे।
विज्ञापन
झा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता के 13 लाख करोड़ रुपये की डकैती की है। कच्चे तेल की कीमतें घटने के बाद केंद्र ने पेट्रोल, डीजल, एलजीपी और केरोसिन की कीमतों में लगातार वृद्धि की है। यूपीए सरकार के समय 126 राफेल विमान का करार हुआ था। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि उसे घटाकर 36 कैसे किया? हिंदुस्तान एरोनोटिक्स की जगह अनिल अंबानी की अनुभवहीन कंपनी को काम कैसे दिया?
विज्ञापन
Trending Videos
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम देंगे लोकसभा चुनाव के रिजल्ट का संकेत
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सांप्रदायिकता और ध्रुवीकरण के मुद्दे को हवा देने लगी है। मोदी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा कुछ भी कर ले, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के नतीजे लोकसभा चुनाव के परिणाम का संकेत देंगे।