फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress MP Deependra Hooda demanded to raise the sugarcane price to 400 in UP, the Center should withdraw all three agricultural laws in the interest of farmers.

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र  हुड्डा ने की यूपी में गन्ना मूल्य 400 करने की मांग, किसान हित में तीनों कृषि कानून वापस ले केन्द्र

Thu, 30 Sep 2021 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Sep 2021 08:11 PM IST
सार

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर करोड़ों रुपये की हेरोईन पकड़े जाने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनिया में यह पहला मौका है जब इतनी भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है।

विज्ञापन
Congress MP Deependra Hooda demanded to raise the sugarcane price to 400 in UP, the Center should withdraw all three agricultural laws in the interest of farmers.
दीपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने केन्द्र सरकार से किसानों के आंदोलन को देखते हुए जहां तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की है, वहीं प्रदेश सरकार से भी गन्ना मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति कुंतल करने की अपील की है। उन्होंने साढ़े चार साल में गन्ना मूल्य में मात्र 25 रुपये की वृद्धि को नाकाफी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को भूल गई है। इससे किसान काफी नाराज है और वह भाजपा को हराने का मन बना चुका है। 

विज्ञापन


प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय स्क्रिनिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर बैठक में भाग लेने यहां आए दीपेन्द्र बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। देश भर के किसान पिछले 307 दिनों से 3 नये कृषि कानूनों के खिलाफ  सड़कों पर आन्दोलन कर रहे हैं। इस दौरान  600 से ज्यादा किसानों की जान चली गई, लेकिन भाजपा सरकार किसानों की बात सुनने तक को राजी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा सबसे ज्यादा किसानों को उठाना पड़ा है। 2014 के बाद से किसानों पर कर्ज बढ़कर लगभग दोगुना हो गया है। देखा जाए तो सरकार ने सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों पर कर्ज दोगुना हो गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कोरोना माहामारी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले 50 हजार रुपये सहायता राशि को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कोरोना काल में मरने वालों के सरकारी आंकड़े 22890 पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जान गंवाने वालों की संख्या कई गुना अधिक है। गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर करोड़ों रुपये की हेरोईन पकड़े जाने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनिया में यह पहला मौका है जब इतनी भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। फिर भी अब तक सिर्फ छोटे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके मामले पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह मामल विजयवाड़ा की कंपनी द्वारा मंगाया गया था, तो इसे गुजरात के रास्ते क्यों मंगाया गया। इस सवाल का जवाब केन्द्र सरकार को देना चाहिए।                     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed