फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress MLC Deepak Singh attacked on BJP about kanpur encounter

कांग्रेस एमएलसी ने भाजपा पर बोला हमला, तंज कसते हुए लिखा-पुलिस खोज रही 'भाजपा का विकास'

Tue, 07 Jul 2020 11:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress MLC Deepak Singh attacked on BJP about  kanpur encounter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाला गैंगेस्टर अपराधी विकास दुबे अब राजनीतिक अखाड़े का केंद्र बन गया है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने मंगलवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला। दीपक ने बयान देते हुए कहा है कि 'कानपुर का कुख्यात आपराधी विकास दुबे भारतीय जनता पार्टी का विकास हो गया है।' 
विज्ञापन


दीपक सिंह ने आगे कहा कि, पिछले तीन सालों में इधर और और उधर 6 सालों में ना देश और प्रदेश में विकास खोजे मिला और इतने सारे पुलिस वालों की हत्या करने के बाद न अब कानपुर का कुख्यात अपराधी खोजने से मिल रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि विकास दुबे के पीछे किन-किन लोगों का हाथ है। सरकार के कौन-कौन से विधायक, कौन-कौन से नेता और कौन-कौन से मंत्री उसको संरक्षण देते थे? सीएम को बताना पड़ेगा, विकास दुबे का कनेक्शन क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि जो तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री के आफिस पंचम तल के कौन-कौन से अधिकारियों के और उनके किन-किन रिश्तेदारों के क्या रिश्ते रहे हैं। ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सावर्जनिक करना पड़ेगा। 


 

उन्होंने कहा जिस तरह से विकास दुबे की घटना से पूरा प्रदेश चिंतित है, भयभीत है। मुख्यमंत्री को स्वयं जनता के बीच आकर बताना पड़ेगा कि विकास दुबे के कनेक्शन क्या-क्या हैं? विकास दुबे की गिरफ्तारी कब तक होगी। एमएलसी दीपक सिंह ने उन तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री जी यह रिश्ता क्या कहलाता है..?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed