फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress mla ajay rai shift in jail

जेल भेजे गए कांग्रेस के विधायक, समर्थकों ने किया हंगामा

Wed, 07 Oct 2015 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/वाराण्ासी
अमर उजाला ब्यूरो/वाराण्ासी Updated Wed, 07 Oct 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
congress mla ajay rai shift in jail

बनारस से कांग्रेस के विधायक अजय राय को जेल भेज दिया गया है। उधर उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


अन्याय प्रतिकार यात्रा में हुए बवाल के मामले में दिल्ली से लौटते वक्त मंगलवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक अजय राय को देर रात पुलिस ने फर्रूखाबाद स्थित फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया।

रात 12 बजे तक विधायक को यहीं पुलिस लाइन में रखा गया था। इसके बाद कचहरी ले जाया गया। सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में रात एक बजे के करीब उन्हें फतेहगढ़ जेल ले जाया गया। एसएसपी आकाश कुलहरि ने अजय राय को फतेहगढ़ जेल भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पिंडरा विधायक अजय राय को पुलिस ने मंगलवार की शाम दिल्ली से बाबतपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया था। समर्थकों ने इसे लेकर एयरपोर्ट के बाहर, पिंडरा और चेतगंज क्षेत्र में हंगामा किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पहले पुलिस लाइन ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों की भीड़ जुटी तो पुलिस ने उन्हें लाठियां पटक कर खदेड़ दिया। रात दस बजे के बाद विधायक के साथ पुलिस लाइन में उनका कोई समर्थक नहीं था। यहां उन्हें रात करीब 12 बजे तक रखा गया। इसके बाद उन्हें कचहरी ले जाया गया।

कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया। समर्थकों को बुधवार की सुबह जानकारी हुई तो वह बौखला गए। आगे की रणनीति तय की जाने लगी।


समर्थकों का कहना है कि अजय राय की जान को खतरा है। बवाल में उनकी कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में उन्हें फतेहगढ़ जेल भेजना गलत है। उधर, पुलिस का मानना है कि अगर अजय राय को जिला जेल में रखा गया होता तो पूरे दिन उनसे मिलने वालों की भीड़ लगी रहती। इससे हंगामे की आशंका बनी रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed